इंदौर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बचा बच्चा:बाबू मुराई कॉलोनी की घटना, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

इंदौर के एरोड्रम इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक नाबालिग बच्चा घायल हो गया। हालांकि बच्चा बाल-बाल बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना बाबू मुराई कॉलोनी की है। सोमवार को एक तेज रफ्तार कार कॉलोनी से गुजर रही थी। उस दौरान दो बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। कार की टक्कर से एक्टिवा के पास खड़ा एक बच्चा घायल हो गया। उसे पैर में चोट आई है। एरोड्रम थाना पुलिस ने नितेश सिसोदिया की शिकायत पर हुंडई कार क्रमांक MP09AH8097 के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कार की टक्कर से दिलीप प्रजापत की एक्टिवा गिर गई थी, जिसके पास खड़ा नितेश का बेटा अविरल घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में चोट आई है। घायल बच्चे को एयरपोर्ट क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। कार के पीछे बाइक सवार भी दिखे रहवासियों के अनुसार तेज रफ्तार कार के पीछे दो बाइक सवार भी दिखाई दिए। आशंका है कि कार चालक किसी अन्य घटना के बाद वहां से भाग रहा था। एरोड्रम थाना पुलिस का कहना है कि अस्पताल से अभी तक घायल बच्चे के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना थाने को नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *