फाजिल्का में प्रेमी के पास पहुंची कर्नाटक की महिला:ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ प्यार, पुलिस से बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी

ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदलने के बाद कर्नाटक की एक महिला अबोहर पहुंच गई। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर कर्नाटक पुलिस उसे तलाशते हुए अबोहर पहुंची। हालांकि, महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताते हुए कर्नाटक लौटने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक निवासी इस महिला की मुलाकात ऑनलाइन गेम खेलते समय अबोहर के राम नगर निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला गहराया और जल्द ही वे प्रेम संबंध में बंध गए।कुछ समय बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। अबोहर में साथ रहने लगे दोनों योजना के तहत, दो बच्चों की मां यह महिला कर्नाटक से दिल्ली पहुंची, जहां युवक उसे लेने के लिए पहले से मौजूद था। इसके बाद दोनों अबोहर आ गए। अबोहर पहुंचने के बाद, वे राम नगर में पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। इस बीच, महिला के अचानक घर से लापता होने पर उसकी मां ने कर्नाटक पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तकनीकी जांच के दौरान महिला की लोकेशन अबोहर में पाई गई, जिसके बाद कर्नाटक पुलिस यहां पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *