सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:83,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 17 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,600 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, FMCG और ऑटो शेयर्स में बिकवाली है। कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7% की तेजी
शुरुआती कारोबार के दौरान कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी है। कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय ने की ओर से 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इसके बाद इस डिफेंस PSU स्टॉक ने BSE पर 7.27% की तेजी पकड़ी और 1,575 रुपए के भाव पर पहुंच गया। जापान के निक्केई में गिरावट विदेशी निवेशकों ने 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे कल बाजार में रही थी बढ़त
शेयर बाजार में कल यानी 16 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 83,277 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 212 अंक की बढ़त रही, ये 25,683 पर बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *