शिवाबाबा से लौट रहा पिकअप पहाड़ी क्षेत्र में पलटा:महूमांडली के 10 यात्री घायल, 5 साल की बच्ची समेत दो को खरगोन रेफर

खरगोन जिले के झिरन्या क्षेत्र में बुधवार रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में शिवाबाबा से लौट रही श्रद्धालुओं बैठे थे। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना खंडवा-खरगोन जिले की सीमा पर हुई। वाहन चालक कैलाश नार्वे ने बताया कि बिस्टान क्षेत्र के महूमांडली से परिवार मन्नत उतारने शिवाबाबा गए थे। वापसी में झिरन्या के पहाड़ी क्षेत्र में मोड़ की उतार पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया। अधिकतर घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो गंभीर घायलों को खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें 5 वर्षीय सपना और 35 वर्षीय गंगाराम शामिल हैं। शाम 4:30 बजे दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. अशोक वास्के के अनुसार, सपना के पैरों की अंगुलियों में फ्रैक्चर है। उसका प्लास्टर किया गया है। गंगाराम के सीने में रगड़ से चमड़ी छिल गई है। उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। दोनों घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *