रायसेन में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बुधवार को युवाओं ने यात्रा निकाली। यात्रा शाम 7 बजे सागर तिराहे से प्रारंभ हुई। जो यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए भारत माता चौराहा होकर सांची रोड तक पहुंची। युवा नेता शुभम उपाध्याय ने यात्रा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सनातनी हिंदू युवाओं से एकजुट होने का आग्रह किया। साथ ही शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। श्री हिंदू उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रवि खत्री यात्रा में उपस्थित रहे। राहुल परमार और संजू सोनी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान युवाओं ने शिवाजी महाराज के जयघोष लगाए।


