द्वारकापुरी की अंकल वाली गली में एमबीए छात्रा की हत्या मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी पीयूष धामनोदिया से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पीयूष ने हत्या के बाद भी छात्रा से दरिंदगी की थी। वह पहले से ही हत्या का मन बना चुका था और झगड़ा होने पर गला घोंटने के लिए रस्सी खरीदकर रख ली थी। पूछताछ में सामने आया कि घटना से पहले आरोपी ने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसका गला घोंटा और सीने पर चाकू से वार किए। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी शराब लेकर आया। इसके बाद उसने फिर छात्रा के शव के साथ दरिंदगी की। बयान दर्ज करते समय एक महिला एसआई भावुक हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ढाई घंटे तक छात्रा के साथ रूम में रहा था पीयूष चरित्र पर आरोप: आरोपी ने कहा कि छात्रा एक एप से युवकों से बात करती थी, इसलिए मुझे लगा कि धोखा दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मुंबई में छात्रा का मोबाइल तोड़ दिया था।


