झांसी का नाबालिग लड़का ट्रेन से शामगढ़ आया:5 दिन से लापता था, लोगों की मदद से फिर परिवार से मिला

शामगढ़ के पूर्व पार्षद दिलीप प्रजापति की सतर्कता से झांसी का एक 15 वर्षीय लड़का अपने परिवार के पास पहुंच गया है। बालक पिछले 5 दिनों से अपने घर से लापता था और भटकते हुए शामगढ़ पहुंच गया था। झांसी जिले की बहरौली तहसील का रहने वाला लड़का 11 फरवरी को अपने घर से भाग गया था। वह ट्रेन में सवार होकर शामगढ़ आ गया और यहां के इलाकों में भटक रहा था। स्टेशन रोड निवासी पार्वती बाई की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने इसकी जानकारी पूर्व पार्षद दिलीप प्रजापति को दी। पूर्व पार्षद और पुलिस की मदद से मिला परिवार सूचना मिलते ही दिलीप प्रजापति बालक के पास पहुंचे और उसे लेकर शामगढ़ पुलिस थाने गए। पुलिस ने बालक से जानकारी जुटाकर उसके परिजन से संपर्क किया और उन्हें शामगढ़ बुलाया। सोमवार को लड़के के पिता और चाचा शामगढ़ थाने पहुंचे। परिजन ने जताया आभार पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़के को उसके परिवार को सौंप दिया। अपने लाड़ले को सुरक्षित पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चे के चाचा ने दिलीप प्रजापति और पुलिस प्रशासन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया, जिसके बाद परिवार बालक को लेकर झांसी के लिए रवाना हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *