भागवत कथा का समापन विवादों में घिरा:उत्तम स्वामी जिस कथा को बीच में छोड़कर गए, उसमें महिलाओं से अभद्रता… मंच से पानी फेंका, धक्का दिया

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे उत्तम स्वामी की भेड़ाघाट के पास हीरापुर बंधा गांव में 9 से 15 फरवरी तक चली भागवत कथा का समापन विवादों में घिर गया। कथा समाप्त होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में नर्मदा जल भरकर कलश लेकर आई महिलाओं पर मंच की ओर से पानी फेंकते और उन्हें धक्का देकर पीछे करते कुछ कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को महिलाओं को कमर पकड़कर हटाते हुए भी देखा गया। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। धार्मिक आयोजन में महिलाओं से कथित अभद्रता को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई है। इससे पहले भी स्वामी से जुड़े लोगों पर पीड़िता और उसके भाई से मारपीट के आरोप लग चुके हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, गांव के सरपंच सौरभ पटेल ने कहा कि कथा समाप्ति के दौरान महिलाओं के साथ बच्चे भी थे। उनकी संख्या मंच के पास तेजी से बढ़ी और कलश और नर्मदा जल लेने अचानक भीड़ उमड़ी थी। यदि उनके ऊपर पानी नहीं फेंका जाता तो कोई हादसा हो सकता था। यह सुरक्षा के लिए किया गया था। आरोपों के बाद दूरी : सत्यता मिली तो पद छोड़ूंगा : भौमिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *