राष्ट्रहित सर्वोपरि है, एकता हमारी बड़ी शक्ति है: पवन

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव भूतपूर्व अर्धसैनिक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत था और प्रत्येक ने नम आंखों से अपने वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष टेकराम साहू ने की। उपाध्यक्ष कुमार साहू, कोषाध्यक्ष पवन तुलावी, सचिव कमलेश चौबे, दिलीप खरे, ज्ञानेश्वर पटेल, संतोष वर्मा, कल्याण वर्मा, नीति प्रकाश, विनोद शोरी एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात शहीद वीर जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी, तुम भूल न जाओ उनको इसलिए सुनो ये कहानी… जैसे गीतों ने भाव विभोर कर दिया। 12 दिसंबर 2017 को शहीद हुए स्वर्गीय सहायक उपनिरीक्षक शोभाराम छत्तीसगढ़ पुलिस के सुपुत्र जितेंद्र कुमार को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। अध्यक्ष टेकराम साहू, उपाध्यक्ष कुमार साहू एवं कोषाध्यक्ष पवन तुलावी ने शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में संघ की नई सदस्य करुणेश साहू एवं दासलीशा का सम्मान किया गया। पवन साहू एवं योगेश वर्मा को कोर कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। संगठन के कर्तव्य और उद्देश्य का विमोचन किया कार्यक्रम के दौरान संतोष वर्मा कृत संगठन के कर्तव्य एवं उद्देश्यों का विमोचन किया गया। आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए दासलिसा, करुणेश साहू, अमरसिंह वासनिक, बीआर साहू, उदय राम, मन्नू लाल, संत राम चौहान, जितेंद्र कुमार साहू, कुंजी लाल ठाकुर, नाम दास, जे बंजारे, अमरसिंह, सोनल नेताम, वाजिद अली खान आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *