बांसवाड़ा में शॉर्ट-सर्किट से मकान में लगीं आग:फर्स्ट फ्लोर पर बने स्टोर रूम से उठीं लपटें, कीमती सामान जला

बांसवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर स्कूल के पास सोमवार रात एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में रखा कीमती सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्टोर रूम से उठीं लपटें, शॉर्ट सर्किट की आशंका मकान मालिक भरत पटेल पुत्र नटवरलाल पटेल के घर की ऊपरी मंजिल पर बने स्टोर रूम से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASI गोविंद सिंह ने बताया – प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग के कारण स्टोर में रखा फ्रिज, कूलर, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। पटवारी हल्का से रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सरकारी स्तर पर नुकसान का आकलन किया जा सके। दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायरमैन जनित जोशी ने बताया- ड्राइवर शांतिलाल जोशी और फायरमैन नागेश शर्मा के साथ टीम ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। कमरे में ज्वलनशील सामान अधिक होने से आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य कमरों तक नहीं पहुंच सकी। फिलहाल आग से हुए नुकसान का सटीक आंकलन नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *