मझगवां के जंगलों में दिखा टाइगर:सतना में बाघ की दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह

सतना जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र के खोडरी-डेंगरहट जंगल में बाघ की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह स्थानीय चरवाहों और वन सीमा से सटे किसानों ने बाघ को नाले के पास बैठा देखा। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। बाघ का वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ पिछले दो दिनों से इसी इलाके में सक्रिय है। उसे दिन के समय जंगल की झाड़ियों में आराम करते हुए देखा जा रहा है। बाघ की गतिविधि को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। मवेशियों को खुले में न छोड़ें वन विभाग के मैदानी अमले ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि वे जंगल की ओर अकेले न जाएं। साथ ही अपने मवेशियों को भी खुले में न छोड़ें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पन्ना लैंडस्केप का हिस्सा है जंगल वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि खोडरी-डेंगरहट का वन क्षेत्र प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध है। यह क्षेत्र पन्ना लैंडस्केप से जुड़े कॉरिडोर का हिस्सा माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यहां बाघ का दिखना इस बात का संकेत है कि जंगल अब भी वन्यजीवों के लिए उपयुक्त आवास प्रदान कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *