केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। रीजन में इस बार राजस्थान के 13 सौ स्कूलों से करीब 1.72 लाख विद्यार्थी हैं। इनमें 10वीं के 90 हजार व 12वीं के करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। रीजन में करीब 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही स्कूल का पहचान पत्र देखकर एन्ट्री दी गई। पहले दिन दसवीं कक्षा की मैथ्स स्टैण्डर्ड व बेसिक तथा 12वीं की एंटरप्रोन्योरशिप, बायोटेक्नोलॉजी, हिंदी व इंग्लिश शॉर्ट हैंड विषय की परीक्षा हो रही है। परीक्षा केन्द्रों पर हाइटेक नकल के मामलों को रोकने के तीन स्तर पर उड़नदस्तों के गठन के साथ ही संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। दसवीं की परीक्षाएं 11 मार्च और 12वीं की 10 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। आज उपस्थित होना जरूरी, अन्यथा दूसरी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आज हो रही 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें दूसरी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी आदेश में बताया- बोर्ड को कुछ अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि कुछ कारणों से छात्र कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसीलिए उन्हें द्वितीय बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए। जबकि सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। बोर्ड ने कहा कि सभी उत्तीर्ण और पात्र छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को एसेंशियल रिपीट यानि अनिवार्य पुनरीक्षण श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं में ही परीक्षा दे सकेंगे। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 बार होंगी कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक हो सकती है। बोर्ड ने इसी साल से 10वीं की परीक्षाएं साल में 2 बार कराने का फैसला किया है। नए एग्जाम पैटर्न की 3 अहम बातें …………. पढें ये खबर भी… 12वीं की कॉपियां अब डिजिटल तरीके से चेक होंगी: CBSE लाएगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब परीक्षा मूल्यांकन में डिजिटल क्रांति लाने जा रहा है। 2026 की परीक्षाओं से शुरू होकर कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) से होगी। बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड का मानना है कि इससे न सिर्फ गलतियां कम होंगी, बल्कि समय और पैसे की भी बड़ी बचत होगी। पूरी खबर पढ़ें


