कांस्टेबल की पत्नी अचानक बेहोश, मौत:फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती की तैयारी कर रही थी, घर की छत पर बेहोश मिली

अलवर शहर के के सदर थाना क्षेत्र में भूगोर बाईपास निवासी 29 वर्षीय महिला छत पर पढ़ाई करते समय अचानक तबीयत बिगड़ी। पहले पेट में दर्द होना बताया। अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका हेमा मीणा पुलिस कांस्टेबल मनोज मीणा की पत्नी है। जानकारी के अनुसार हेमा मीणा फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार दोपहर अपने मकान की छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ौसी की युवती ने हेमलता को आवाज दी। वह पहले बोली नहीं। बाद में हल्की सी आवाज दी कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसके बाद परिजन तुरंत सोलंकी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
परिजनों के अनुसार हेमा पूरी तरह स्वस्थ थी और किसी प्रकार की गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थी, जिससे मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। मृतक महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। जिसके दो छोटे बेटे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *