महावीर कॉलेज में बुधवार को प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों से 200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। कॉलेज ने स्टूडेंट्स और कंपनियों से कोई रजिस्टेशन शुल्क नहीं लिया।प्लेसमेंट ड्राइव में 40 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों ने मार्केटिंग, एचआर, ऑपरेशंस, फाइनेंस, बीपीओ और आईटी सेक्टर में नौकरियां प्रस्तावित कीं। सेल्स मैनेजर और कस्टमर रिलेशन ऑफिसर के पदों पर भी भर्तियां की गईं। अभ्यर्थियों का चयन ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के अध्यक्ष उमरावमल संधी, मंत्री सुनील बख्शी, कोषाध्यक्ष महेश काला और कॉलेज प्राचार्य डॉ.आशीष गुप्ता ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं।


