बजट घोषणाओ के इम्प्लीमेंट को लेकर समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिए एमपी-एमएलए लेड कार्यों की प्रशासनिक-तकनीकी स्वीकृति जारी करने के निर्देश

सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपी-एमएलए लेड) कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा मिलते ही शीघ्र प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृतियां जारी करें। वे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एमपी-एमएलए लेड के जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके पूर्णता प्रमाण पत्र (सीसी) भिजवाएं। 15वीं विधानसभा के जो कार्य तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाए हैं, उनकी स्वीकृति निरस्त करने की कार्यवाही करें। उन्होंने अन्तर विभागीय प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों को गति दें और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पिछले बजट की घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से बिन्दुवार प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी 27 एवं 28 फरवरी को होने वाली रीट परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। रीट पेपर संग्रहण एवं वितरण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी मानसून के दौरान पौधारोपण के लिए चलने वाले ‘हरियालो राजस्थान’, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, संपर्क पोर्टल एवं लाइट्स पोर्टल प्रकरणों का निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सागर, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा, उपखण्ड अधिकारी मूलचंद लूणिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *