जयपुर में बिड़ला सभागार में आयोजित राष्ट्रीय शिवजन्मोत्सव 2025 में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने प्रजा हित में करों का सरलीकरण किया। राज्यपाल ने कहा कि शिवाजी ने खेती को बढ़ावा देकर राष्ट्र की समृद्धि के लिए काम किया। वे राष्ट्र स्वाभिमान के अप्रतिम मराठा शासक थे। उन्होंने मुगलों को चुनौती दी और वीरता से उनका मुकाबला किया। शिवाजी ने मुगल शासकों के धर्मांतरण को रोका और अन्याय-अनाचार पर अंकुश लगाया। कार्यक्रम से पहले जयपुर में भव्य भगवा रैली निकाली गई। शिवाजी महाराज की मूर्ति एक सजे हुए रथ पर विराजमान थी। रैली बड़ी चौपड़ से शुरू होकर त्रिपोलिया गेट, न्यू गेट, घोड़ा चौक और भगवान दास रोड होते हुए बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंची। पूरा मार्ग केसरिया ध्वजों और रोशनी से सजाया गया। राज्यपाल ने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों और जनसेवकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान युवा पीढ़ी को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दिया गया। राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का संकल्प इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ एक रैली तक सीमित नहीं है, बल्कि शिवाजी महाराज के विचारों और उनके स्वराज्य के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।


