रामसीन पुलिस ने नदी में अवैध बजरी खनन कर परिवहन करने के मामले में बुधवार को बजरी से भरे एक ट्रेक्टर – ट्रोली के साथ आरोपी हितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। रामसीन थानाधिकारी तेजूसिंह ने बताया कि थाने की टीम ने बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरहद चांदुर नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का खनन कर, बजरी चोरी कर वाहन मे भरकर परिवहन करना पाया जाने एक आरोपी चांदुर गांव निवासी हितेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्रसिंह राजपुत को गिरफ्तार किया। बजरी से भरा टेक्ट्रर -ट्रोली को जब्त किया है। पर पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट और पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई पुलिस टीम में हैड कॉन्स्टेबल मंदरूपाराम, कॉन्स्टेबल भागीरथराम व नरपत सिंह रहे।


