मामी के साथ मिलकर नानी की हत्या:सतना में अवैध संबंध छिपाने नाती ने गला घोंटा; खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

सतना के रामपुर बाघेलान में अवैध संबंधों को छिपाने के लिए एक नाती ने अपनी मामी के साथ मिलकर 65 वर्षीय नानी की हत्या कर दी। दोनों को खेत में आपत्तिजनक स्थिति में नानी ने देख लिया था, जिसके बाद राज खुलने के डर से उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने सोमवार को इस अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मृतिका रुक्मणि (पति स्वर्गीय भृगुपति रावत) निवासी झिरिया टोला-देवमऊ, 5 फरवरी की शाम को घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अगले दिन गांव से कुछ दूरी पर एक खेत की मेड़ में झाड़ियों के पीछे रुक्मणि का शव मिला। उनके गले, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 7 फरवरी को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मारपीट और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिरों और साइबर टीम की मदद से सुराग जुटाए। सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म जांच के दौरान मृतिका की बहू भारती उर्फ कंचन (25) पति अमरजीत रावत (निवासी झिरिया टोला) और नाती कयामत (20) पुत्र शिवबहादुर रावत (निवासी रगौली, थाना सेमरिया, जिला रीवा) पर संदेह गहराया। पुलिस ने नाती कयामत को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उसने अपनी मामी कंचन के साथ अवैध संबंध होने की बात कबूल की। खेत में देख लिया था कयामत ने बताया कि 5 फरवरी की शाम को जब वे दोनों खेत पर आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी नानी रुक्मणि ने उन्हें देख लिया। अपने अवैध रिश्ते को छिपाने के लिए उन्होंने रुक्मणि की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी मामी कंचन उर्फ भारती को भी गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *