छंटाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत:छिंदवाड़ा में नीलगिरी पेड़ से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया

छिंदवाड़ा में ग्राम दीघावानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नीलगिरी के पेड़ की छंटाई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी रावनवाड़ा निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत को सूचना मिली कि ग्राम दीघावानी में पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन पर गिरने से एक व्यक्ति को करंट लग गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की तस्दीक की। जांच में पाया गया कि जंगलू उइके (54) पिता तिलकू उइके, निवासी हथियागढ़ मोहल्ला वार्ड क्रमांक 09, हाल निवासी दीघावानी बस्ती मजदूरी पर नीलगिरी पेड़ की छंटाई करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन पर गिर गई, जिससे करंट फैल गया और जंगलू उइके उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल परासिया भेजा गया, जहां देर शाम पीएम कराया गया। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *