रामगढ़ में टेंपो पलटा, पति की मौत; पत्नी गंभीर:ऑटो चालक फरार हादसे के बाद फरार, मेले से लौट रहे थे दंपती, परिवार में मातम

रामगढ़ थाना क्षेत्र के माया डूंगरी के समीप एक थ्री व्हीलर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना रात करीब 9:50 बजे हुई। हादसे में कोर्चे गांव निवासी दांदु मुंडा (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरूंन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो (नंबर JH01FR 9086) अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। नशे में था चालक, हादसे के बाद फरार स्थानीय लोगों का आरोप है कि टेंपो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल सरूंन देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस को सूचना दिए जाने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मेले से लौट रहे थे दंपती, परिवार में मातम बताया गया है कि दांदु मुंडा ईंट भट्टा में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे पत्नी के साथ दांतू क्षेत्र में आयोजित मेले से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *