राजस्थान समेत कई राज्यों में एसीबी की छापेमारी:रिटायर्ड IAS समेत 15 जगहों पर रेड, जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में एक्शन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में मंगलवार सुबह छापेमारी की। जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर एसीबी की ओर से यह रेड डाली गई है। रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर मंगलवार सुबह एसीबी टीमों ने रेड डाली। रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है एसीबी ने जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली, सीकर, बिहार, झारखंड, जालोर सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई। एसीबी की ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को राउंडअप भी किया गया है। ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में जल-जीवन मिशन घोटाले में 5 अरेस्ट:एसीबी ने रिकॉर्ड की थी मोबाइल बातचीत, चालान पेश करने पर हो गए थे फरार राजस्थान में जल-जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गठित एसआईटी ने बुधवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने इन सभी लोगों की आपसी मोबाइल बातचीत को रिकॉर्ड किया गया था। कोर्ट में चालान पेश करने का पता चलने पर पांचों आरोपी फरार हो गए थे। एसीबी टीम की ओर से गिरफ्तार पांचों आरोपी से पूछताछ की जा रही है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *