होटल मैनेजर को कस्टमर ने 40 बेल्ट मारे, VIDEO:झांसी में काउंटर पर चढ़े, CCTV तोड़ा, एक रूम में 8 को ठहरने नहीं दिया था

झांसी में 8 युवकों ने होटल मैनेजर को बेरहमी से पीट दिया। सभी एक रूम में ठहरना चाहते थे। आरोप है कि जब मैनेजर ने मना किया तो वे भड़क गए। गाली-गलौच करने लगे। फिर किसी ने बेल्ट बरसाई तो किसी ने लात-घूंसे मारे। मैनेजर को 40 बेल्ट मारे। दो कर्मचारी बचाने आए तो उन्हें भी पीटा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। लेकिन उससे पहले ही पूरी मारपीट रिकॉर्ड हो गई। घटना 15 फरवरी की रात 10:20 बजे की है। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया। तब पुलिस एक्शन में आ गई। 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहा के पास का है। सबसे पहले तीन तस्वीरें देखिए जानिए पूरा मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी घनेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया- जेल चौराहा के पास मेरा “विकास” नाम से होटल है। मैंने 7 महीने पहले इसे खोला था। 15 फरवरी की रात 10:20 बजे 7 से 8 युवक आए, वे शराब पीए हुए थे। पहले दो युवक ऊपर आए। काउंटर पर मैनेजर और दो कर्मचारी बैठे थे। दोनों युवक रूम मांगने लगे। मैनेजर ने उनसे कहा- दो रूम में ठहरने की व्यवस्था कर देंगे। 1600 रुपए लगेंगे। तब वे कहने लगे कि एक ही रूम चाहिए। तब मैनेजर ने कह दिया कि एक रूम में नहीं हो पाएगा। आप लोग नशा किए हुए हो, यहां से जाओ। इस पर वे गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। कैमरे तोड़ दिए। मैं किसी को नहीं जानता। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को पकड़ भी लिया है। वीडियो में क्या दिख रहा है, जानिए घटना का 1 मिनट 59 सेकेंड का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि युवक और काउंटर के अंदर मौजूद मैनेजर के बीच बहस हो रही है। तभी युवक के साथी आ जाते हैं। वे गिरेबान पकड़कर मैनेजर को पीटने लगते हैं। दो कर्मचारी बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें भी पीटते हैं। इसके बाद आरोपी बेल्ट उतार लेते हैं। मैनेजर और दो कर्मचारियों पर बरसाने लगते हैं। इस बीच कुछ युवक काउंटर के ऊपर चढ़कर लात-घूंसे मारने लगते हैं। तभी एक आरोपी पत्थर मारकर कैमरा तोड़ देता है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। अभी तक होटल मालिक ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
——————————————- यह खबर भी पढ़िए… किसान बोले-हमें कॉलेज बनने का भरोसा मिला था:BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान पर धरना दिया, उनके ही इशारे पर हम पीटे गए हम तो गांव में कूड़ा प्लांट का विरोध कर रहे हैं। पिछले दो महीने से बैठे हैं। हमें विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भरोसा दिया था। उनके ही बयान पर हम धरने पर बैठे। अब उन्होंने ही हमें पिटवा दिया। वह हमारा फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *