दतिया में ट्रेन से कटकर युवती की मौत:सोनागिर पोल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव; मानसिक रूप से कमजोर थी महिला

दतिया के बड़ौनी थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा सोनागिर पोल के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतिका की पहचान रिंकी (30) पुत्री जशवंत रायकवार निवासी करन का डेरा, गोविंदपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची। खंभा नंबर 1159/2133 के पास हादसा घटना रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 1159/2133 के पास की बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *