CRPF का जांबाज डॉग ‘सिम्बा’ नहीं रहा:सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई; अधिकारी बोले- वफादारी याद रहेगी

मंडला में सीआरपीएफ की 148वीं बटालियन के सर्विस डॉग ‘सिम्बा’ का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज जबलपुर के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में चल रहा था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, सिम्बा ने सोमवार को अंतिम सांस ली। सिम्बा का अंतिम संस्कार बटालियन मुख्यालय में सोमवार रात पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। तिरंगे में लपेटकर उसे अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुष्पचक्र अर्पित कर उसकी सेवाओं को याद किया गया। 3 अप्रैल 2018 को जन्मे सिम्बा ने 30 जून 2021 से 148वीं बटालियन में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। अपने कार्यकाल के दौरान, उसने कई महत्वपूर्ण अभियानों में हिस्सा लिया और अपनी मुस्तैदी से सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में बल की प्रभावी ढंग से मदद की। सिम्बा की वफादारी प्रेरणा देती रहेगी द्वितीय कमान अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सिम्बा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उसकी वफादारी और समर्पण हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बल में उसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। अंतिम संस्कार के अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, उप कमांडेंट अमरी प्रसाद और उप कमांडेंट मनोरंजन कुमार सहित बटालियन के अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित थे। अंतिम संस्कार की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *