बैढ़न बस स्टैंड मंडी से अतिक्रमण हटाया:सड़क पर बैठे आधा सैकड़ा व्यापारियों का सामान जब्त

सिंगरौली नगर निगम ने मंगलवार को बैढ़न शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास स्थित मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। साप्ताहिक बाजार के दौरान मुख्य सड़क पर बैठकर सब्जी और अन्य सामग्री बेच रहे व्यापारियों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से बैठे लगभग 50 व्यापारियों को हटाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई बार दी समझाइश नगर निगम के राजस्व अधिकारी आरपी वैश्य ने बताया कि इन व्यापारियों को पहले भी कई बार सड़क पर व्यापार न करने और निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगाने की समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद वे लगातार मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर रहे थे। वैश्य ने यह भी बताया कि यह क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। सड़क पर सब्जी और अन्य फुटपाथ दुकानों के कारण आवागमन बाधित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों, यात्रियों और बस स्टैंड पर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम ने सभी व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही व्यापार करें। नियमों का उल्लंघन करने पर आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी। निगम का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *