बिलासपुर में गांजा तस्कर महिला से पुलिस ने 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान उसके घर के किचन में अलग-अलग डिब्बों में 5 लाख 26 हजार रुपए कैश भी बरामद किए गए। जिले में पुलिस नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान एक ही दिन में 12 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कोटा पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम गनियारी के वर्मा मोहल्ले में रहने वाली महिला गांजा बेचती है। इस पर पुलिस ने गांव की काजल वर्मा के घर में दबिश दी। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 900 ग्राम गांजा जब्त किया। गांजे की कीमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है। जांच के दौरान टीम ने जब महिला के घर के रसोई की जांच की तो अलग-अलग डिब्बों में 500, 200 और 100 रुपए के कुल 5.26 लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की चेतना अभियान का असर
दरअसल, पुलिस की टीम जिले भर में चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रही है। इस अभियान के तहत कोटा पुलिस को गांजा तस्कर महिला की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। जिले में एक साथ हुई कार्रवाई, 12 केस दर्ज
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 12 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से गांजा और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह विशेष अभियान एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाया गया। सरकंडा में नशीली टेबलेट का बड़ा जखीरा
सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रानी सिंह (40 वर्ष) के कब्जे से 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (कुल वजन 438.750 ग्राम, कीमत लगभग 11,497 रुपए) जब्त की। उनके खिलाफ धारा 21(सी) व 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी थाना क्षेत्र से बबली वंशकार (30 वर्ष) के पास से 1 किलो 200 ग्राम तथा अभय भार्गव (24 वर्ष) के पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जिले के सभी थानों हुई कार्रवाई


