ग्वालियर में देवरानी-जेठानी से ठगे गहने, FIR:सड़क पर झांसी जाने का पता पूछा; फिर नोटों की गड्डी दिखाकर उतरवा ले गए जेवरात

ग्वालियर में पता पूछकर ठगने करने वाली गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गई है। गैंग ने इस बार बाजार जा रही जेवरानी-जेठानी काे टारगेट किया है। सड़क पर दो युवकों ने झांसी जाने का रास्ता पूछा फिर गहनों के बदले दो गुना नोटों की गड्डी दिखाकर महिलाओं को जाल में फंसाया। इसके बाद दोनों युवक महिलाओं से उनके गहने लेकर नोटों की गड्डी थमाकर चले गए। युवकों के जाने के बाद जब महिलाओं ने नोटों की गड्डी देखी तो ऊपर का एक नोट असली निकला, बाकी सारे नोट रद्दी निकले। घटना सोमवार शाम तानसेन मकबरा वाली गली ग्वालियर की है। घटना के बाद महिलाओं ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक कोई मदद के लिए आता, ठग वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में जांच कर रही है। ग्वालियर के चार शहर का नाका, इंद्रा नगर निवासी गुड़िया पत्नी सोनपाल तोमर गृहिणी है। दो दिन पहले वह अपनी देवरानी लक्ष्मी तोमर के साथ बाजार में खरीदारी के लिए जा रही थीं। अभी वह चार शहर का नाका इलाके में पहुंची ही थी कि तभी दो युवक उनके पास आए और झांसी जाने का रास्ता पूछा तो उन्होंने रास्ता पता नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों युवक उनके आगे-आगे चलने लगे। जैसे ही वह तानसेन मकबरा के पास पहुंची तो दोनों युवक फिर उनके पास आए और बताया कि उनके मालिक ने उन्हें काम से निकाल दिया है। वह भूखे हैं, इसके बाद वह बातों में उलझाकर दोनों महिलाओं को तानसेन मकबरा के पास वाली गली में ले गए। नोटों की गड्डी दिखाकर ठगे गहने दोनों महिलाएं जब युवकों से कुछ देर बात करती रहीं तो उनकी बातों में उलझ गईं। इसके बाद दोनों लड़कों ने बताया कि उनके पास नोटों की गड्डी है, जो वह अपने मकान मालिक की दुकान से उठा लाए थे। वह उनका गोल्ड दोगुना से ज्यादा कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके बाद पता नहीं युवकों ने क्या किया कि नोटों की गड्डी के बदले जेठानी (गुडिया) ने अपने मंगलसूत्र, ओम का पेंडल, कान के टॉप्स और उसकी देवरानी लक्ष्मी ने ओम का पेंडल, कान के टॉप्स उतारकर दे दिए। इसके बाद दोनों लड़के चले गए। नोटों की गड्डी निकली रद्दी, शोर मचाया दोनों लड़कों के जाने के बाद महिलाओं ने थैले में रखी नोटों की गड्डी खोलकर चेक किए तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि नोटों की गड्डी में ऊपर सिर्फ एक-एक पांच सौ रुपए का नोट लगा था और नीचे सिर्फ कागज लगे थे। इसके बाद उनको समझते देर नहीं लगी कि वह ठग चुकी हैं। मामले का पता चलते ही पीड़ित देवरानी और जेठानी ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। महिलाओं के साथ घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुडिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा है ठगों का हुलिया ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि, एक बदमाश की उम्र करीब 35 साल थी और उसने चौखाने की शर्ट पहनी हुई थी और दूसरे की उम्र करीब 25 साल थी। उसने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। दोनों हुलिया से शहर के ही लग रहे थे। पहले भी घटी है घटना
यह ठगी का पहला मामला नहीं है। पिछले महीने ही कंपू, माधौगंज व कोतवाली इलाके में इस तरह की तीन वारदात हाे चुकी हैं। उस समय वारदात करने के बाद ठग खामोश हो गए थे। पर एक बार फिर शहर में उन्होंने हलचल मचा दी है। ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ वेग ने कहा महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ठगों का पता लगाने के लिए घटना स्थल के आसपास CCTV खंगाले जा रहे हैं। ये भी खबर पढ़ें… ग्वालियर में नोट की गड्डी का लालच देकर ठगी ग्वालियर में मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला को दो ठगों ने टारगेट कर लिया। पहले एक 18 से 19 साल के लड़के ने झांसी का पता पूछा और कहा कि उसके पास किराया नहीं है। फिर उसकी मदद के लिए एक दूसरा लड़का वहां आ गया। पता पूछने वाले के पास नोटों से भरा पार्सल था, लेकिन वह किराए के रुपए मांग रहा था। दूसरे युवक ने महिला से उसकी मदद कर पार्सल रखने के लिए कहा। महिला ने पार्सल रखने के बाद और विश्वास में अपने 2 लाख रुपए के गहने उसे दे दिए। जब महिला घर पहुंची और नोटों की गड्डी का पार्सल खोला तो उसमें सिर्फ कागज की रद्दी निकली है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *