भीलवाड़ा के भादू गांव में सत्यनारायण मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए भगवान का चांदी का मुकुट व मंदिर परिसर से एक गाय चोरी कर ली।वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी आज सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को लगी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। एफएसएल टीम मौके पर मामला मांडल थाना क्षेत्र का है।गांव के सत्यनारायण मंदिर को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया ओर भगवान का चांदी का छत्र चुरा लिया, चोर मंदिर में बंधी गाय भी चुरा ले गए। वारदात की जानकारी आज सुबह मंदिर में पुजारी को पहुंचने पर लगी उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने सीसीटीवी देख शुरू की जांच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।घटना की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की। चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना है। क्षैत्र में हुई अब तक की कई चोरी की घटनाओं में से एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है। क्रेडिट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल


