बर्थ-डे सेलिब्रेशन के दौरान युवक के मुंह में डाली पिस्टल:बदमाश बोला- भरतपुर में रहना है तो, रंगदारी देनी होगी, थाने से सौ मीटर की दूरी पर की फायरिंग

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में रंगदारी नहीं मिलने से नाराज एक बदमाश ने एक युवक के मुंह में पिस्टल डाल दी। दूसरे बदमाश ने उसी युवक पर कट्टा तान दिया। इस घटना के बाद जब युवक पुलिस से शिकायत करने जा रहा था तो, बदमाशों ने थाने से 100 मीटर की दूरी पर युवक पर फायरिंग कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ अपने बर्थ-डे सेलिब्रेट करने होटल में गया था। इसी दौरान तीन बदमाश नशे में धुत्त वहां आ गए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। बर्थ-डे सेलिब्रेशन के दौरान हथियार लेकर पहुंचे बदमाश शहर के गोपालगढ़ इलाके में रहने वाले सुमित ने मथुरा गेट थाने में शिकायत देते हुए बताया कि 14 फ़रवरी को उसका बर्थ-डे था। वह अपने दोस्तों के साथ सारस चौराहे स्थित सन स्टार होटल में बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहा था। तभी वहां नशे में धुत्त तीन बदमाश अज्जू ठाकुर, जीतू सहजवानी, कौशल शर्मा आये। अज्जू ठाकुर और जीतू सहजवानी के पास हथियार थे। बदमाश बोला- भरतपुर में रहना है तो, रंगदारी देनी होगी बदमाशों ने सुमित और उसके दोस्तों को देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया। अज्जू ठाकुर ने सुमित को धमकाते हुए कहा कि तू मुझे जानता नहीं है। मुझे अज्जू बदमाश कहते हैं। अगर तुझे भरतपुर में रहना है तो, मुझे रंगदारी देनी होगी। जब सुमित अज्जू ठाकुर का विरोध किया तो, अज्जू ने पिस्टल निकाली और सुमित के मुंह में डाल दी। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को पीटा इतने में अज्जू के दूसरे साथी जीतू सहजवानी ने कट्टा निकालकर सुमित के माथे पर रख दिया। दोनों सुमित को कहने लगे की तुझे गोली मार दें या तू, पैसे देगा। विरोध करने तीनों बदमाशों ने सुमित और उसके साथियों के साथ मारपीट की, जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। थाने से सौ मीटर की दूरी पर फायरिंग सुमित होटल से मथुरा गेट थाने पर शिकायत करने के लिए जा रहा था तो, रास्ते में तीनों बदमाशों ने सुमित को पकड़ लिया। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर पहले तो, बदमाशों ने सुमित के साथ मारपीट कि जब सुमित वहां से भागने लगा तो, बदमाशों ने सुमित के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। 3 आरोपियों से पिस्टल और कारतूस जब्त सुमित जैसे-तैसे बचते हुए थाने पहुंचा और, पुलिस को घटना की शिकायत दी। कल पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *