लुधियाना में आज CBSE बोर्ड परीक्षाएं:छात्रों में उत्साह और तनाव दोनों,1.30 बजे होगा संपन्न

पंजाब के लुधियाना में आज 17 फरवरी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। सीबीएसई के तय कार्यक्रम के अनुसार इस बार परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम और विशेष टीम बनाई गई हैं। विभिन्न केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों और सुपरिटेंडेंट की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में हो सकें। पहला दिन और तैयारी
पहले दिन कई छात्रों ने समय से पहले केंद्रों पर पहुंचकर एडमिट कार्ड और सुरक्षा जांच प्रक्रिया पूरी की। स्कूल प्रबंधन की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था और निगरानी के खास इंतजाम किए गए हैं। छात्रों में मिला-जुला माहौल
छात्रों में उत्साह के साथ हल्का तनाव भी दिखाई दिया। कई छात्रों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी लंबे समय से चल रही थी और अब मेहनत दिखाने का समय है। सीबीएसई की जरूरी सलाह
सीबीएसई ने परीक्षा शुरू होने से पहले फर्जी पेपर लीक जैसी अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर के कई सीबीएसई स्कूलों और परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। अभिभावक भी बच्चों के साथ केंद्रों तक पहुंचे और परीक्षा सफल होने की शुभकामनाएं दीं। इसी तरह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की बोर्ड परीक्षाएं भी आज 17 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार आठवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से हैं, जबकि दसवीं की परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में आयोजित हो रही हैं। परीक्षा समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक रखा गया है। राज्य भर के स्कूलों और परीक्षा केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, निगरानी और जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। परीक्षा केंद्र और विद्यार्थी -10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए जिले में करीब 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। -लगभग 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। -आठवीं कक्षा में करीब 43,911 विद्यार्थी, -दसवीं कक्षा में 37,098 विद्यार्थी, -बारहवीं कक्षा में 33,745 विद्यार्थी, -10वीं ओपन में 1,672 -12वीं ओपन में 2,179 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *