उज्जैन में बिन बारिश के सड़के बनी तालाब:सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी से टूटी पेयजल पाइप लाइन, घरों में पहुंचा सीवेज का पानी

उज्जैन में मंगलवार सुबह निजातपुरा से कंठाल चौराहा तक सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे जल सप्लाई का पानी सड़कों पर बह निकला और पूरे मार्ग पर जलभराव हो गया। जानकारी के अनुसार कोयला फाटक चौराहे से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है और फिलहाल कार्य कंठाल तक जारी है। सोमवार शाम जेसीबी से निजातपुरा की पेयजल लाइन टूट गई थी, जिसका पता मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे तब चला, जब घरों में आने वाला पानी सड़कों पर बहने लगा। नलों में आया सीवेज का पानी पाइप लाइन टूटने से हालात और बिगड़ गए, क्योंकि कई घरों में पेयजल की जगह सीवरेज का पानी आने लगा। क्षेत्र के निवासी अजय मगरिया ने बताया कि सुबह उठते ही सड़कों पर पानी भरा था और नलों से गंदा पानी आने लगा। करीब एक घंटे तक सीवरेज मिक्स पानी नलों से आता रहा। मामले की जानकारी मिलते ही महापौर मुकेश टटवाल ने पाइप लाइन जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान जेसीबी से लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे जल्द ही जोड़कर जल सप्लाई सामान्य की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *