देवास में बादल-हवाओं ने बढ़ाई चिंता:पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला; गेहूं-प्याज की फसल को नुकसान का डर, 2 दिन बारिश का अलर्ट

देवास में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। अचानक आए इस बदलाव से किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग ने उज्जैन संभाग के कई जिलों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है। पारा गिरा, 30 डिग्री पर आया अधिकतम तापमान पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खराब हो सकती है गेहूं-प्याज की फसल किसान रतनसिंह ने बताया कि इन दिनों गेहूं और प्याज की फसलें पकने की कगार पर हैं। ऐसे में मौसम में बदलाव और बारिश की आशंका से चिंता बढ़ गई है। यदि आगामी दिनों में बारिश होती है, तो फसलों के खराब होने का अंदेशा है। अगेती बुवाई वाले किसान ज्यादा परेशान जिले में अधिकांश स्थानों पर गेहूं की फसल में सिंचाई का काम पूरा हो चुका है। जिन किसानों ने फसलों की बुवाई देर से की थी, उन्हें इस मौसम से ज्यादा परेशानी नहीं है। लेकिन, जिन किसानों ने जल्दी बुवाई की थी और जिनकी फसलें पकने लगी हैं, उन्हें बारिश होने पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *