श्रद्धालुओं ने शिव महापुराण की कथा का आनंद लिया

सोनहत | सोनहत के मिनी स्टेडियम में आयोजित शिव महापुराण कथा के सातवें दिन कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व विधायक गुलाब कमरो व विनय जायसवाल शामिल हुए। सभी ने कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक रेणुका सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्र में सनातन धर्म के लिए इतना भव्य आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्रवासी वर्षभर किसी बड़े आयोजन की प्रतीक्षा करते थे, लेकिन अब सात दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम का लाभ मिल रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *