डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत 1 बदमाश को पकड़ा है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को मकराना में गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई में पीलवा थानाधिकारी महीराम विश्नोई के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी नरेन्द्र को मकराना के गांगवा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इसी मामले में पहले राजूराम, हनुमान, सुरजीत और मुकेश सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया था। जब्त किए गए वाहन की जांच में उसके पंजीकृत मालिक नरेन्द्र की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र (25) मकराना क्षेत्र का निवासी है।


