धौलपुर में मचकुंड सरोवर पर उमड़े श्रद्धालु:सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी, जिला अस्पताल में मरीजों को बांटा भोजन

धौलपुर जिले में सोमवती अमावस्या के अवसर पर तीर्थराज मचकुंड पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इसी के साथ जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित कर सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
तड़के सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचकुंड सरोवर में पवित्र स्नान के लिए पहुंचने लगे। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और पितरों के मोक्ष की कामना की। पितरों के मोक्ष की कामना की
स्नान के उपरांत भक्तों ने सरोवर की परिक्रमा की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिला अस्पताल में भोजन के पैकेट बांटे
वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में मानवीय सेवा का कार्य देखा गया। अमावस्या भोजन कमेटी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भोजन के पैकेट बांटे गए।
कमेटी के सदस्य अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराते दिखे। इस पहल से दूर-दराज से आए मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत मिली। कमेटी के सदस्य मनीष कुमार सिंगला ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले लगभग 12 वर्षों से निरंतर जारी है। हर माह अमावस्या के दिन अस्पतालों में भोजन वितरण की व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि कमेटी में 80 से अधिक सक्रिय सदस्य जुड़े हैं, जो भोजन तैयार करने से लेकर वितरण तक की पूरी जिम्मेदारी आपसी सहयोग से निभाते हैं।
मरीजों और उनके परिजनों ने इस सराहनीय पहल के लिए कमेटी का आभार व्यक्त किया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना का यह संगम शहर में सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करता दिखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *