नारनौल में जमानत पर आए युवक पर पीटा:तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाश, हालत गंभीर; जयपुर रेफर

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में शहर के साथ लगते गांव पटीकरा में दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राहुल उर्फ चिकू के रूप में हुई है, जिसे पहले नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। घायल के भाई सोनू ने बताया कि राहुल को उसी दिन जमानत पर घर लाया गया था। शाम के समय कुछ लोग पहले स्कॉर्पियो गाड़ी में आए, उसके बाद सफेद रंग की कैंपर और फिर थार में अन्य युवक पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से राहुल पर हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की। बीच-बचाव करने पर परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोपियों के पास अवैध हथियार भी थे परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के पास हथियार भी थे और एक युवक कथित रूप से कह रहा था कि पिस्टल से गोली मत चलाना, वरना जमानत नहीं होगी। परिवार का यह भी कहना है कि आरोपियों ने घर पर खड़ी गाड़ी को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी से पुरानी रंजिश नहीं सोनू ने आरोप लगाया कि हमलावरों में नितिन, बिट्टू, एक सरपंच सहित कई अन्य लोग शामिल थे और पहले भी उनसे फिरौती मांगने की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से पुरानी रंजिश नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल राहुल को इलाज के लिए जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *