शाजापुर में पुलिस पेंशनरों ने सौंपा ज्ञापन:आठ माह से लंबित महंगाई राहत, स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग

शाजापुर में मंगलवार को पुलिस पेंशनर संघ जिला इकाई ने कलेक्ट कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को दिया गया। पेंशनरों ने ज्ञापन के माध्यम से आठ माह से लंबित तीन प्रतिशत महंगाई राहत तत्काल जारी करने और स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग की। पुलिस पेंशनर संघ के सत्येंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि केंद्र सरकार ने अपने पेंशनरों के लिए 1 जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ाकर कुल 58 प्रतिशत कर दी है। हालांकि, मध्य प्रदेश सरकार ने अभी तक केंद्र के समान महंगाई राहत नहीं दी है। इससे प्रदेश के लगभग 5.50 लाख पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि राज्य सरकार ने पूर्व में एक स्वास्थ्य बीमा योजना पर विचार किया था। इस योजना के तहत पेंशनरों से प्रीमियम लेकर 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने की बात थी, लेकिन इसे अभी तक कैबिनेट से स्वीकृति नहीं मिली है। पेंशनरों ने मांग की है कि इस योजना को जल्द से जल्द स्वीकृति देकर लागू किया जाए, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज में सहायता मिल सके। संघ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से लंबित महंगाई राहत और स्वास्थ्य बीमा योजना को शीघ्र लागू करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *