6 महीने बाद आवाज सुनते ही दौड़ा आया हिरण:कॉन्स्टेबल ने कुत्तों से बचाई थी जान, इलाज करने के बाद रेस्क्यू सेंटर में छोड़ा, मिलने गए तो लिपटकर किया प्यार

बीकानेर के नोखा से एक इंसान और वन्यजीव के बीच विश्वास और प्यार का अनोखा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर में रखा गया हिरण एक युवक के साथ अठखेलियां कर रहा है। इस वीडियो के पीछे एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है। इस हिरण को राजस्थान पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल श्रीभगवान बिश्नोई ने कुत्तों से बचाया था। 6 महीनों तक उसे अपने घर रख कर इलाज करवाया। जब हिरण स्वस्थ हो गया तो उसे वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर में छोड़ आया।

6 महीने बाद 15 फरवरी को जब कॉन्स्टेबल श्रीभगवान बिश्नोई हिरण का हाल-चाल लेने रेस्क्यू सेंटर पहुंचे तो हिरण ने दूर से देखकर ही पहचान लिया। हिरण दौड़कर उनके पास गया और लिपट कर प्यार जताने लगा। यह मामला बीकानेर में तैनात कॉन्स्टेबल श्रीभगवान बिश्नोई से जुड़ा है, जिनकी ड्यूटी इन दिनों मुकाम मेले में लगी हुई है। एक साल पहले फरवरी, 2025 के महीने में उन्हें शोभासर गांव में दो दिन का एक नन्हा हिरण मिला था, जो कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था। श्रीभगवान उसे अपने घर ले आए, उसका इलाज किया और लगभग 6 महीने तक अपने परिवार के साथ एक बच्चे की तरह उसका पालन-पोषण किया। परिवार ने उसे प्यार से ‘हिरणू’ नाम दिया था। इस दौरान हिरणू परिवार से इतना घुलमिल गया था कि वो उनसे एक पल भी दूर नहीं रहता था। परिवार के सभी सदस्य उसका खास ध्यान रखते थे। वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर में छोड़ा पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद, श्रीभगवान बिश्नोई ने उसकी सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए उसे सितंबर में मुकाम के वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर में छोड़ दिया था। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों को उसकी आदतों और देखभाल के बारे में बताया। ताकि वहां के कर्मचारी उसकी अच्छे से देखभाल कर सकें। आवाज सुनते श्रीभगवान को पहचान गया हिरण करीब 6 महीने बाद 15 फरवरी को ड्यूटी खत्म होने के बाद श्रीभगवान बिश्नोई रेस्क्यू सेंटर पहुंचे। वहां सैकड़ों वन्यजीवों के बीच उन्होंने जोर से हिरणू पुकारा। आवाज सुनते ही दर्जनों हिरणों के झुंड में घूम रहा वही हिरण दौड़ता हुआ उनके पास आ गया और उनसे लिपटकर प्यार जताने लगा। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। श्रीभगवान जब तक रेस्क्यू सेंटर में रहे हिरणु उनके आस-पास ही रहा। जब वो वहां से जाने लगे, तो हिरण भी उदास दिखाई दिया। ….. वन्यजीवों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में 600 से ज्यादा अजगरों की अनोखी दुनिया:भारत के सबसे बड़े पायथन जोन में भास्कर टीम; कैमरे में कैद साइलेंट शिकारी की मूवमेंट रणथंभौर-सरिस्का के जंगलों में टाइगर की दहाड़ आपने खूब सुनी होगी। जयपुर के झालाना, नाहरगढ़ और पाली के जवाई में शिकार करते तेंदुओं को भी देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं? राजस्थान में दुनिया के सबसे लंबे सांपों की भी एक रहस्यमयी दुनिया है। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *