अलवर में सूने मकनों में चोरी:चांदी के सामान और नगदी लेकर फरार चोर, पुलिस कॉलोनी के पास ही दो घरों के ताले तोड़े

अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। बुद्ध विहार और पास स्थित गणेश नगर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घरों के ताले तोड़कर चांदी के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों पीड़ित परिवारों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुद्ध विहार में वारदात बुद्ध विहार निवासी संजय अग्रवाल 13 तारीख को परिवार सहित भीलवाड़ा के गंगापुर घूमने गए थे। 14 तारीख को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे पड़े हैं और चोरी की आशंका है। सूचना मिलते ही संजय वापस लौटे। घर पहुंचकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से चांदी की लक्ष्मी-गणेश, छोटी राधा-कृष्ण की मूर्तियां और अन्य चांदी के सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने सोमवार को थाने में मामला दर्ज कराया। गणेश नगर में भी चोरी दूसरी वारदात गणेश नगर में हुई। परिवादी रामस्वरूप शर्मा महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार सहित गांव नौगांवा गए हुए थे। सोमवार को लौटने पर मकान के मुख्य दरवाजे और अलमारी का लॉक टूटा मिला। जांच करने पर चांदी के सिक्के, चांदी के दीपक, अन्य चांदी के सामान और कुछ नकदी चोरी होना सामने पाया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *