शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एस.विभूति ने की। प्रतियोगिता में जिले से बीकेएसएन महाविद्यालय शाजापुर, शुजालपुर, गुलाना व दयानंद सरस्वती महाविद्यालय शाजापुर आदि महाविद्यालय के प्रतिभागी मौजूद हुए। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रेड रिबन क्लब व क्रीड़ा विभाग कॉलेज शाजापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इसमें शाजापुर टीम विजेता व शुजालपुर उपविजेता रही। इस मौके पर एड्स जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत, रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सोनी ने उपस्थित प्रतिभागियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को रेड रिबन बेच लगाकर एड्स के प्रति बचाव एवं जागरूकता का संदेश दिया।


