जयपुर में हिट एंड रन में दो युवकों की मौत:स्कूटी से खाना खाने थे निकले, स्कॉर्पियो गाड़ी टक्कर मारकर निकली

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में हिट एंड रन में दो युवकों की मौत हो गई। वह स्कूटी से खाना खाने के लिए घर से निकले थे। ओवर स्पीड स्कॉर्पियो गाड़ी टक्कर मारकर फरार हो गई। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने मंगलवार दोपहर दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। SHO (एक्सीडेंट थाना वेस्ट) रामकृपाल ने बताया- हादसे में सीकर के नीमकाथाना निवासी मोहित (23) पुत्र कमलेश और भरतपुर के कुम्हेर निवासी वीरेन्द्र (40) पुत्र बोधुराम की मौत हो गई। पांच्यावाला सिरसी रोड पर दोनों रहते थे। मोहित पढ़ाई करता था, जबकि वीरेन्द्र अपोलो फॉर्मेसी कंपनी में जॉब करता था। घटनाक्रम के मुताबिक, देर रात दोनों स्कूटी पर घर से खाना खाने जाने के लिए निकले थे। रात करीब 11:50 बजे झोटवाड़ा के कांटा चौराहे पर पीछे से आई ओवर स्पीड स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गया। रोड पर लहूलुहान हालत में स्कूटी सहित गिरे दोनों युवकों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक्सीडेंट स्थल पर पहुंचकर गंभीर हालत में मिले दोनों युवकों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान दोनों ही युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *