शोली गांव में कुएं से लापता युवक का शव बरामद:सिविल डिफेंस टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, मानसिक रूप से परेशान था मृतक

कोटड़ी थाना क्षेत्र के शोली हनुमान गांव में चार दिन से लापता एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शोली निवासी 27 वर्षीय विनोद धनका पुत्र भेरू धनका के रूप में हुई है। परिजनों ने शुक्रवार को उसके घर से लापता होने के बाद कोटड़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद ली सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक गहरे कुएं में शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं की ज्यादा गहराई, जोखिम और तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव नागरिक सुरक्षा की संयुक्त टीम ने आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ तकनीकों का उपयोग करते हुए लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। कुएँ की कठिन बनावट और सीमित जगह के बावजूद टीम ने मृतक के शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू अभियान में विरेंद्र मेघवाल, रमेश रैदास, सुरजमल राणा, कारुलाल राणा, पुष्पेंद्र डागर और निलम राठौड़ शामिल थे। मंगलवार दोपहर 12:10 बजे परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और फिर उन्हें सौंप दिया गया। मृतक विनोद धनका विवाहित था और उसकी एक छोटी बेटी है। जांच अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *