जयपुर में हिट एंड रन में दो युवकों की मौत:स्कूटी से खाना खाने थे निकले, स्कॉर्पियो गाड़ी टक्कर मारकर निकली

जयपुर में एक और हिट एंड रन मामला सामने आया है। झोटवाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिसके बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर मौके से भाग गया। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। दोनों स्कूटी से खाने खाने के लिए घर से निकले थे। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने मंगलवार दोपहर दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल पुलिस स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी वीडियो में स्कॉर्पियो ड्राइवर दोनों स्कूटी सवार को कुचलता हुआ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जिसके बाद मौके पर लोग भागते हुए भी दिख रहे हैं। पांच्यावाला सिरसी रोड पर रहते थे दोनों युवक घटना झोटवाड़ा इलाके के कांटा चौराहे पर देर रात करीब 11:50 बजे की है। सीकर के नीमकाथाना निवासी मोहित (23) पुत्र कमलेश और भरतपुर के कुम्हेर निवासी वीरेन्द्र (40) पुत्र बोधुराम की मौत हो गई। दोनों युवक पांच्यावाला सिरसी रोड पर रहते थे। मोहित पढ़ाई करता था, जबकि वीरेन्द्र अपोलो फॉर्मेसी कंपनी में जॉब करता था। झोटवाड़ा में पीछे से स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर SHO (एक्सीडेंट थाना वेस्ट) रामकृपाल ने बताया कि देर रात दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर से खाना खाने के लिए निकले थे। देर रात करीब 11:50 बजे झोटवाड़ा के कांटा चौराहे पर पीछे से आई ओवर स्पीड स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गया। दोनों युवकों ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम रोड पर लहूलुहान हालत में स्कूटी सहित गिरे दोनों युवकों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर गंभीर हालत में दोनों युवकों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान दोनों ही युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *