रिश्तेदार से मिलने जा रहा था, पहुंच गया हॉस्पिटल:डॉग ने 62 साल के वृद्ध को काटा, पैर में हुआ घाव

पाली जिले में मंगलवार को एक वृद्ध पर डॉग के हमले से अफरा-तफरी मच गई। घटना जिले के देसूरी क्षेत्र के सुमेर गांव की है, जहां 62 वर्षीय वृद्ध पताराम पुत्र केनाराम प्रजापत पर अचानक एक आवारा डॉग ने हमला कर दिया। बताया गया कि पताराम पैदल ही गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दौड़ते हुए आए डॉग ने उनके पैर पर हमला कर बुरी तरह काट लिया। डॉग के हमले से वृद्ध जमीन पर गिर पड़े और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह डॉग को भगाया। इसके बाद घायल वृद्ध को तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल वृद्ध की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा डॉग को लेकर रोष देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *