मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी पेपर लीक हो गया है। महिला टीचर ने एग्जाम शुरू होते ही क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचकर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दी। शिक्षिका और केंद्र अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया दिया गया है। मामला तुकईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का है। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी के व्हाट्सएप स्टेटस पर सुबह 9:35 बजे अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की तस्वीर देखी गई। पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत CEO सृजन वर्मा सेंटर पर पहुंचे। टीचर से पूछताछ की। नकल कराने के लिए खींची थी फोटो इस दौरान पूछताछ में टीचर ने माना कि उसने सुबह 9:06 बजे एक गैरहाजिर स्टूडेंट की टेबल पर क्वेश्चन पेपर की फोटो खींची थी। उसने यह फोटो किसी दूसरे व्यक्ति को भेजी थी, ताकि क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करके चीटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सके। पेपर लीक से प्रशासन का इनकार प्रशासन ने साफ किया कि इस सेंटर पर सुबह 8:40 बजे 109 स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई थी। क्वेश्चन पेपर समय पर बांटा गया था। एग्जाम शुरू होने के बाद टीचर ने फोटो स्टेटस पर पोस्ट की थी। इन बातों के आधार पर एडमिनिस्ट्रेशन ने क्वेश्चन पेपर लीक होने की बात को खारिज कर दिया है। टीचर को पुलिस की टीम थाने लेकर गई वहीं बुरहानपुर अपर कलेक्टर (ADM) वीर सिंह चौहान ने लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने के लिए टीचर राजकुमारी सोनी और केंद्र अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पूछताछ के लिए टीचर को पुलिस की टीम थाने लेकर गई है। ………………………… CBSE-MP बोर्ड की परीक्षाएं…नकल रोकने CCTV-जैमर लगाए… मध्य प्रदेश में आज मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा के तहत अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया है। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस साल पहली बार एक साथ करीब 9 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पढ़ें पूरी खबर…


