राजनांदगांव| महाशिवरात्रि पर राजस्वरूप चंद्रमौलेश्वर भगवान ने महाकाल भक्तों के कंधे पर सवार होकर शहर भ्रमण किया। पार्षद जैनम बैद ने बताया कि महाकाल पगड़ी यात्रा में शहर के समस्त शिव भक्त शामिल हुए। इधर महाकाल मंदिर सिंघोला में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सोमवर सुबह 7 बजे भगवान महाकाल का सेहरा दर्शन कराया गया। मंदिर समिति के सदस्य पवन डागा ने बताया बाबा महाकाल की भस्म आरती दोपहर 12:30 बजे की गई। भगवान महाकाल की दोपहर की भस्म आरती साल में केवल एक बार की जाती है। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा अनुरूप यहां की भस्म आरती का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।


