विधानसभा में उठा क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा:विधायक राजेंद्र मीना ने महवा और टोड़ाभीम क्षेत्र में पेंडिंग कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान महवा विधायक राजेंद्र मीना ने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों एवं लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि वर्तमान में कितनी सड़कें पेचेबल स्थिति में हैं तथा वर्ष 2023 से 2025 तक स्वीकृत नई सड़कों के टेंडर अब तक क्यों पूर्ण नहीं हुए हैं। विधायक ने कहा कि बजट वर्ष 2025-26 के अंतर्गत SH-22 से करीरी–भैरोजी मंदिर वाया पथवारी (10 किमी) के लिए 19.91 करोड़ तथा करीरी सीमा (4 किमी) तक सड़क निर्माण के लिए 7.22 करोड़ की मांग को प्रमुखता से दोहराया गया। विधायक ने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की मांग की। इस पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने आश्वासन दिया कि जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। महवा एवं टोडाभीम क्षेत्र के सभी रुके हुए निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *