बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के आने से एक दिन पहले सड़कों घूम रहे आवारा मवेशियों को नपा कर्मी पहली बार काउ कैचर से पकड़ कर गोठान में भेजा गया। नपा के इस पहल से शहरवासियों ने राहत की सांस ली, लेकिन इस तरह की कार्रवाई हर सप्ताह करने की मांग भी कर रहे हैं। इससे सड़क हादसे मे कमी आएगी और यातायात व्यवस्था भी बाधित नहीं हो।


