पारसोली स्कूल में पांचवीं के छात्रों का विदाई समारोह:छात्रा-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, प्रिसिंपल ने कड़ी मेहनत करने का दिया संदेश

बेगू उपखंड क्षेत्र के पारसोली गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। प्रिसिंपल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को बड़ी कक्षाओं में अनुशासन बनाए रखने, कड़ी मेहनत से परीक्षा उत्तीर्ण करने और विद्यालय, माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संस्था प्रधान ने छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद और शिक्षा के क्षेत्र में पूरा ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक खुर्शीद अहमद, मुकेश कुमार चौधरी और अजय सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। इंटर्नशिप कर रहे प्रियंका सालवी, हर्षित जैन और किशन भी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और नाश्ते के साथ विदाई दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *