मोठपुर पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खरखड़ा और बडोरा गांवों में की गई इस कार्रवाई में कुल 2190 रुपए की सट्टा राशि और सट्टा सामग्री जब्त की है। थानाप्रभारी देवकरण चौधरी ने बताया कि खरखड़ा गांव में ढाबे के पास से बृजराज गौड़ (निवासी खरखड़ा रामलोथान) को सट्टे की पर्चियां काटते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 250 रुपए सट्टा राशि और सट्टा सामग्री बरामद की गई। इसी तरह, बडोरा गांव में नवाब अली (पुत्र अबरार) को सट्टे की पर्चियां काटते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1940 रुपए सट्टा राशि और सट्टा सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


